11-March-2022


Breaking Jashpur चारपहिया गाड़ी में बेसुध पड़ा था कम्पनी का कर्मचारी , पास में मिली जहर की सीसी , ईलाज के दौरान मौत , पंचायतों में बिल वसूली का काम …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले के दुलदुला में एक कम्पनी के कर्मचारी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किये जाने की खबर आ रही है। मृतक अपनी चारपहिया गाड़ी में ही जहर का सेवन किया और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया ।और जबतक लोगो को पता चलता तबतक उंसके जिस्म में जहर फैल चुका था ।उसे आननं फानन में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

मृतक का नाम आलोक स्वर्णकार था ।वह भिलाई का रहने वाला था। वह किसी अद्विक क्रिकेटर कम्पनी का कर्मचारी था ।कम्पनी पंचायतों में सामान सप्लाई का काम करती है। सप्लाई किये गए सामानों की बिलिंग वसूली के लिए वह पिछले 10 दिनों से जशपुर में रहा था।

बुधवार को वह बिल के सिलसिले में दुलदुला आया था और बुधवार को ही वह दुलदुला में अपनी गाड़ी में बिहोश पाया गया ।उंसके पास में खतरनाक कीटनाशक दवा की सीसी पड़ी हुई थी जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने कीटनाशक दवाईयों का सेवन किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाईड नोट नहीं पाया गया है जिसके चलते अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।पूलिस कारण जानने के लिए मामले की जाँच में जुटी हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News