11-March-2022


जो पिक अप चेकपोस्ट का बैरियर तोड़कर भागा था उस पिक अप से मिला 20 लाख का गांजा , तस्करी का अपनाया था ये तरीका,पूलिस ने किया खुलासा



जशपुर मुनादी।। खबर है कि चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर भाग रहे जिस लहसून वाले पिक अप को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा था उस पिक अप से 200 किलो गांजा बरामद हुआ है।गाँजे की कीमत 20 लाख बतायी जा रही है।पूलिस के दबाव में आरोपी पिक अप छोड़कर फरार हो गया है ।


घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज प्रातः में पुलिस स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से नामनी बेरियर तपकरा के पास आने-जाने वाली वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक पीकअप योद्धा वाहन क्र. UP 63 BT 0686 का चालक तेजी व रफ्तार से नामनी बेरियर को तोड़ते हुये कुनकुरी की तरफ भाग रहा था जिस पर ड्यूटी में तैनात प्र.आर. सुजीत पटेल व अन्य स्टॉफ द्वारा तत्काल थाना कुनकुरी को सूचित करते हुये उक्त भाग रहे वाहन का पीछा किया गया।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-uncontrollable-pick-up-completely-overturned-more-than-20-villagers-in-the-pick-up-there-was-chaos-going-to-the-rally/


वाहन चालक द्वारा पुलिस के दबाव में आकर अपने पीकअप को कुंजारा श्रीटोली के पास स्थित जंगल में छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन की तलाषी लेने पर छिपाकर रखे 200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती रू. 20 लाख एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 07 लाख कुल 27 लाख रू. को जप्त किया गया। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।

https://munaadi.com/the-employee-of-the-company-was-lying-unconscious-in-the-breaking-jashpur-four-wheeler-cc-of-poison-found-nearby-death-during-treatment-bill-collection-work-in-panchayats-read-full-news/


प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गांजा जप्ती कार्यवाही में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. सुजीत पटेल एवं प्र.आर. परमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News