11-March-2022


शिवसेना के विचाराधारा और उद्देश्य से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक 38 के युवाओं ने ली सदस्यता..........पढ़े पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। शिव सेना द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 38 तेन्दुडिपा क्षेत्र के युवाओं ने शिव सेना की विचारधारा और उद्देश्य से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, विमल महंत व उमेश श्रीवास ने भगवा गमछा ओढ़ा कर शिव सेना की सदस्यता दिलवाई।


वार्ड क्रमांक 38 तेन्दुडिपा क्षेत्र में बुधवार शाम को एक बैठक रखी गई थी। बैठक में क्षेत्र के उपस्थित युवाओं को सबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही आम छत्तीसगढ़ियों का शोषण कर रही है। शिव सेना लगातार आम छत्तीसगढ़ियों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली एक मात्र पार्टी है।

https://munaadi.com/the-pick-up-who-ran-after-breaking-the-barrier-of-the-checkpost-got-20-lakh-ganja-from-that-pick-up-had-adopted-this-method-of-smuggling-the-police-disclosed/#.Yis2jplx_I5.whatsapp

किसानों व बेरोजगारों की समस्यायों को लेकर भी प्रदेश भर में किसान व बेरोजगार मोर्चा निकाल कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमल महंत ने कहा कि शिव सेना ही एक मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे 80 प्रतिशत धार्मिक व सामाजिक कार्य किये जाते है और 20 प्रतिशत राजनीति।

https://munaadi.com/the-employee-of-the-company-was-lying-unconscious-in-the-breaking-jashpur-four-wheeler-cc-of-poison-found-nearby-death-during-treatment-bill-collection-work-in-panchayats-read-full-news/

वही जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने शिव सेना की सदस्यता लेने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी शिव सेना के बैनर तले जुड़ कर अपने वार्ड, शहर व जिले के विकास के लिए काम करे ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-uncontrollable-pick-up-completely-overturned-more-than-20-villagers-in-the-pick-up-there-was-chaos-going-to-the-rally/


आम जनता के हित मे काम करना ही एक सच्चे शिव सैनिक का प्रथम कर्तव्य है। वार्ड क्रमांक 38 से विनोद चौहान के साथ अनुभव मिश्रा, संतोष यादव, अमन सोनकर, राकेश दास, सुशील यादव, सोमेश महंत, पिंटू यादव, गोपाल दास, नवरत्न चौहान, निखिल महंत, योगेश महंत, बंटी ठाकुर, नंदू चौहान, विजय यादव, विजय सिदार, सुरेश महंत, नितिन सोनकर, बाबा चौहान, छबि देवांगन, अमित भट्ट, संदीप साहू, राजीव साहू सहित अन्य युवाओं ने शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News