रायपुर मुनादी ।। प्रदेश भर के पंचायत सचिवों ने सरकार को सूचना देकर बता दिया है कि आगामी 14 मार्च से प्रदेश में संचालित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरबा घुरवा बाड़ी योजना में पंचायत सचिव कार्य नहीं करेंगे ।
पंचायत संचालनालय को पंचायत सचिव संघ के द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वे नरवा गरबा गरवा घुरवा बाड़ी से सम्बंधित किसी तरह का कार्य नहीं करेंगे ।
इनका कहना है कि शासकीयकरण हेतु शासन द्वारा जबतक उनकी मांगें पूरी नही की जाती तबतल वे नरवा गरबा घुरवा बाड़ी से सम्बंधित कोई भी कार्य नहीं करेंगे ।
9 मार्च को रायपुर बूढा तालाब में प्रदेश भर के पंचायत सचिव विधान सभा का घेराव करने पहुंचे थे । उसी दिन आमसभा में इस बात का फैसला लिया गया।

