रायपुर मुनादी ।। जिले के सबसे बड़े अस्पताल जिला अस्पताल में हुए 12 करोड़ रुपये का घोटाले का जिन्न पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार इस बड़े घोटाले को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने सरकार से सवाल किया है कि इस पूरे मामले में घोटाला करने वाले आरोपियों से घोटाले की रकम वसूली क्यों नहीं की गई ,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई और सबसे बड़ा सवाल ये है कि घोटाले में बराबर के हिस्सेदार दवा विक्रेताओं को कार्रवाई से दूर क्यों रखा गया ?
सौरभ सिंह अकलतरा से भाजपा के विधायक हैं ।बिगत माह जशपुर प्रवास के दौरान भाजयुमो के सरगुजा प्रभारी नितिन राय ने जब उन्हें 12 करोड़ के बड़े घोटाले से अवगत कराया तो विधायक ने उस वक़्त ही इस मामले को विधानसभा में उठाने का आस्वासन दिया था।
बहरहाल इस मामले को भाजपा किसी कीमत पर नही छोड़ना चाहती ।भाजयुमो नेता नितिन राय ने बताया कि इस भ्र्ष्टाचार के खिलाफ़ भाजयुमो बहुत जल्द जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालयों में 5 दिवसीय धरना देगी ।उन्होंने कहा कि दोषियों को जेल भेजा जाय , घोटाले की रकम वसूली हो और घोटाले के हिस्सेदार दवा विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी करवाई हो यह उनकी मांग है।

