जशपुर मुनादी ।। जिले के तेज तर्रार एसपी विजय अग्रवाल ने शुक्रवार की देर शाम बग़ीचा थाने में पदस्थ एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाईंन अटैच कर दिया ।
एसपी विजय अग्रवाल ने मुनादी डॉट कॉम को दूरभाष पर बताया कि आरक्षक चूड़ा मणी साहू के विरुद्ध मरोल निवासी अरुण पन्ना के द्वारा 2000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे जिस पर कार्रवाई करते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाईंन अटैच कर दिया गया है और इस रिश्वत में बगीचा थाना प्रभारी की क्या भूमिका है इसके लिए जाँच के आदेश दिए गए हैं। बगीचा एसडीओपी को जांच की जिम्मेदारी दी गयी है ।7 दिवस के भीतर एसडीओपी उन्हें जाँच रिपोर्ट सौंप देंगे ततपश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
आपको बता दें कि आरक्षक के द्वारा 2000 रिश्वत लिए जाने की खबर सोशल मीडिया में शुक्रवार को जैसे ही वायरल हुई एसपी विजय अग्रवाल ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरक्षक को लाईंन अटैच कर दिया और मामले की जाँच करने के आदेश दे दिए।

