दुर्ग मुनादी।। दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार को जिले के भिलाई शहर के एक घर से 20 लाख रुपये के सोने और हीरे के गहने चोरी करने के आरोप में एक नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अंजना पाईक और उसके सहयोगी पति विजय साहनी भिलाई के सुपेला के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद उस्मान अली ने बुधवार को थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर के कामकाज और खाना बनाने के लिए एक ही परिवार की बेटी व मां को काम पर रखा हुआ है । पिछले दिनों कुछ पैसो की चोरियां होने का अंदेशा उन्हें हुआ पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। प्रार्थी को बीते बुधवार को अपने आलमारी के लॉकर में कुछ और सामान को ढूंढते हुए एहसास हुआ की उनके सोने और हीरे के गहनें गायब थे और उन्हें अपनी नौकरानी पर इसका शक है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच के दौरान पुलिस ने नौकरानी के शामिल होने के शक में उसे हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस की टीम ने लगातार पांच घंटो तक अंजना पाईक से बात की पर वो कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हुई तब पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पूछताछ शुरू किया तब अंततः अंजना ने स्वीकार किया कि पिछले 2-3 महीनो से वह आलमारी से थोडे - थोडे पैसे निकाल रही थी पर मकान मालिकों को इसका अंदाजा नहीं लग रहा था ।
तब अंजना के मन में लालच और बढ़ गया फिर पति के साथ मिलकर लॉकर में हाथ मारने की सोचा। इन लोगो ने देखा कि कुछ दिन पहले बैंक लॉकर से कुछ गहने लाकर घर मालकिन ने आलमारी में रखा है, और गहने निकाल - निकाल कर चाबी को आस - पास लापरवाही से रख देती है तब अंजना ने अपने पति को इस बारे में बताया और चोरी करने की योजना बनायी। फिर एक रात को पति पत्नि ने मिलकर घर वालो के टहलने जाने के समय गहनो को निकाल कर गायब कर दिया और आलमारी को वैसे ही वापस लॉक कर दिया ।
दोनो आरोपी दंपत्ति ने घर वालों के लापरवाही से चाबी व सामान को रखने का फायदा उठाया और लगभग 16 तोला सोने के गहने जिसमें सोने का कंगन 1 जोड़ी , सोने की चैन 1 नग , सोने की चैन 3 नग , सोने का टाप्स 1 जोड़ , सोने की टाप्स 1 जोड़ जिसमें बारिक डायमंड लगा , सोने का टाप्स 1 जोड़ जिसमें सोने का बारिक डायमंड लगा , सोने की अंगूठी 3 नग डायमंड लगा , सोने का इयररिंग 2 जोड़ी , सोने का टाप्स बारिक डायमंड लगा , सोने का हार 1 नग , सोने का लॉकेट बच्चो का 5 नग कुल वजनी 15-16 तोला कीमती 20 लाख रूपये को चोरी कर लिया। आरोपी दंपत्ति ने मिलकर कम से कम दस जगहों पर सामान को छुपाया था और चोरी के नगदी रकम का स्कूटी फरवरी महीने में ही खरीदा गया था। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी सहित लगभग 11 लाख रुपए का सामान जप्त किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

