जशपुर मुनादी ।। जिले के भारतीय जनता पार्टी विंग ने इस बार खुलकर कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की अगुवाई में आगामी 15 मार्च को जिले के तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजुदगी में विधायक यूडी मिंज के विरुद्ध पदयात्रा करेंगे ।
दरअसल भाजपा इस बार यूडी मिंज को दमेरा से चराई डाँड़ तक बन रहे मार्ग में वाधा उतपन्न करने का आरोप लगा रही है।भाजपा का कहना है कि दमेरा से चराई डाँड़ मार्ग ऐतिहासिक मार्ग है और इसे बनाने भाजपा के पितृ पुरुष स्व दिलीप सिंह जूदेव का सपना था इसलिए भाजपा शासनकाल में इस सड़क को स्वीकृति मिली थी और काम भी शुरू हो गया था लेकिन इस ऐतिहासिक सड़क का बनना विधायक यूडी मिंज को रास नहीं आया और उन्होंने सड़क का काम रुकवा दिया । यही कारण है कि प्रदेश की राजनीति में सशक्त रूप से दखल रखने वाले भाजपा नेता 15 मार्च को एक साथ जुटेंगे और दमेरा से चराई डाँड़ तक पदयात्रा करके विधायक यूडी मिंज का विरोध करेंगे ।
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर भाजपा शुरू से ही विधायक मिंज का विरोध कर रही है ।सोशल मीडिया में भाजपा आईटी विंग काफी लंबे समय से विधायक के ऊपर दमेरा सड़क का काम रोकने का आरोप लगा रही है लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि आईटी विंग के अलावे भाजपा के कई बड़े नेता दमेरा सड़क के समर्थन में एक मंच से आवाज उठाएंगे और यूडी मिंज का विरोध करेंगे ।
हांलाकि यूडी मिंज पहले ही भाजपा के इस विरोध का जवाब दे चुके है। उन्होंने कुछ माह पहले मुनादी डॉट कॉम से खाश बात चीत के दौरान कहा था कि भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं है बस विरोध का पूछ पकड़कर राजनीति की बैतरणी पार करने में लगी हुई है।उन्होंने मुनादी डॉट के जरिये लोगों को आश्वश्त किया था कि दमेरा सड़क बनेगा और बेहतरीन सड़क बनेगा । विकास जरूरी है लेकिन पर्यावरण का गला घोंटकर विकास के बारे में सोचना बेमानी है।
इधर इस मामले में काँग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है ।काँग्रेस की ओर कहा जा रहा है कि भाजपा को दरअसल दमेरा रोड से प्रेम नही बल्कि दमेरा रोड को बना रहे ठेकेदार को वे भ्र्ष्टाचार से क्लीन चीट दिलवाने में लगे है ।
पार्टी के प्रवक्ता आद्यशंकर त्रिपाठी ने कहा कि जशपुर भाजपा को दमेरा सड़क के बनने का अफसोस नही है बल्कि भाजपा समर्थित व्यक्ति का नुकसान इन्हें रास नही आ रहा है ठेकेदार योगेश जायसवाल के लाइसेंस का उपयोग कर इन्होंने अपने बन्दे को कार्य दिलवाया अत्यधिक राशि का आचरण कर बंदरबांट किया जा सके इसलिए नियमो की खुलकर बखिया उधेड़ी गयी हजारों सागौन सरई के पेड़ों की बलि दी गयी सड़क को आवश्यकता से अधिक चौड़ा बनाने दिमाग लगाया गया ताकि स्टीमेटेड राशि को बढ़ाया जा सके भाजपा समर्थित एसी को आंख बंद रखने कहा गया मगर एक बीट गार्ड की सूझबूझ से इनकी चोरी पकड़ी गई इनके द्वारा किया गया बंदरबांट का खुलासा हुआ!!
आज इन्हें चुनाव नजदीक आते यू.डी. मिंज को घेरने पदयात्रा निकालने याद आयी!!

