12-March-2022


कांग्रेस विधायक का वीडियो हुआ वायरल ,वायरल वीडियो में विधायक को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे , विधायक ने नहीं दी कोई सफाई लेकिन समर्थक बोले -ये है फैक्ट….



जशपुर मुनादी ।। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आम लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है और लोग धड़ा धड़ अपने लोगो को यह वीडियो शेयर कर रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो जशपुर से कांग्रेस विधायक विनय भगत का है । इस वीडियो में विधायक विनय भगत पूरी मस्ती के साथ भीड़ में झूम नाच रहे है। झूमना और नाचना तो आम बात है लेकिन इस वीडियो में विधायक को यूपी में भाजपा की जीत के जश्न वाले गीत के साथ नाचते झूमते देखा जा रहा है । वीडियो के बैक ग्राउंड से योगी और मोदी के जोशीले गाने बज रहे है और उसी गाने पर विधायक पूरे जोश के साथ डांस करते दिख रहे हैं ।वीडियो को देखकर आपको ऐसा लगेगा मानो यूपी में योगी आदिय्य नाथ और भाजपा की जीत की सबसे ज्यादा खुशी विधायक विनय ही मना रहे हैं।

यह वीडियो शुकवार की शाम से भाजपा से जुड़े कई लोग अपने व्हाट्सएप्प और फेसबुक में स्टेटस के तौर पर लगा रहे है और यह सन्देश देने में लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत पर कांग्रेस विधायक भी जश्न में डूबे हैं ।

इस वीडियो को लेकर मुनादी डॉट कॉम ने दूरभाष के जरिये विधायक विनय भगत से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया लेकिन विधायक से जुड़े लोगों का कहना है कि भाजपा एडिटेड वीडियो दिखाकर लोगो को गुमराह कर रही है । विधायक समर्थकों ने हमे बताया कि जिस भाजपाई गाने पर विधायक को झूमते नाचते देखा जा रहा है वह वीडियो पूरी तरह एडिटेड है । गाने के बैक ग्राउंड गीत से छेड़छाड़ की गई है। उनके द्वारा हमे ओरिजनल वीडियो भेजा गया और बताया गया कि विधायक किसी नागपुरी गाने के साथ अपने समर्थकों के साथ झूम नाच रहे हैं ।

https://youtu.be/KdHJIdTNMh0

यह वीडियो कुछ दिन पहले की है जब वो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और बारिश के कारण एक सड़क में उनकी गाड़ी फंस गई थी उस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डांस करना शुरू कर दिया । यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुआ था ।उसी वीडियो के साथ कलाकारी की गई है।

बहरहाल विधायक विनय भगत की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है ।इस मामले में उनके द्वारा कोई सफाई नहीं दी गयी है जिसके कारण वीडियो को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News