पत्थलगांव मुनादी।। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भारत माला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में 670 किमी फोरलेन सड़क के निर्माण का फैसला की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना पर लगभग 12700 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक 7 अलग अलग सेक्शन में सड़क का निर्माण किया जाना है। इसमें मुंबई-हावड़ा कॉरिडोर में दुर्ग-रायपुर के बीच 92 किमी का नया बायपास, रायपुर धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर में बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव के बीच 155 किमी सरायपाली से मानीकपुर तक 34 किमी रायपुर विशाखापट्टनम इकॉनॉमिक कॉरिडोर में छत्तीसगढ़ के कुरुद से उड़िसा के घुटकेल तक 117 किमी बिलासपुर से कटघोरा के बीच 94 किमी चांपा से कोरबा के बीच 78 किमी पत्थलगांव से छाल तक 44 किमी छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे से कनेक्टिंग रोड जिसकी लंबाई लगभग 56 किमी है को शामिल किया गया है ।
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार कुल 670 किमी सड़क में से 270 किमी सड़क के निर्माण के लिए हम इसी साल टेंडर अवार्ड करने जा रहे है। फाईनेंशियल एन्क्सोश्यर के बाद 2 साल में इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में जो सड़क या बायपास शामिल किया गया है, उसमें सबसे महत्तवपूर्ण मुंबई-हावड़ा कॉरिडोर में दुर्ग-रायपुर के बीच बनने वाला 92 किमी का नया बायपास मार्ग है, ये बायपास, दुर्ग-भिलाई-रायपुर शहर को जरा भी टच नहीं करेगा। मतलब यहां से भारी वाहनों का दबाव पूर्ण रुप से समाप्त हो जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल के मुताबिक छत्तीसगढ़ के लोगों की खातिर ये बड़ी उपलब्धी होगी। उन्होंने कहा कि रेल सुविधाओं से वंचित जशपुर जिले के लोगों के लिए यह सडक परियोजना बेहद लाभदायक सिद्ध हो गई है. इस परियोजना मे पत्थलगांव से झारखण्ड सीमा तक सभी कस्बे के लोगों को आवागमन का जबरदस्त लाभ के लिए शामिल किया गया है. विकास के ऐसे कार्यों के लिए सभी लोगों को समर्थन करने के लिए आगे आना होगा।

