जशपुर मुनादी ।। जशपुर विधायक विनय भगत का मूल वीडियो एडिट करके भाजपाई गाने पर विधायक को नाचते झूमते दिखाकर सोशल मीडिया में वीडियो को वायरल करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है । जशपुर ब्लॉक के का काँग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस समर्थक शनिवार दोपहर को भारी संख्या में कोतवाली थाना पहुँच गए और सोशल मीडिया में भ्रामक वीडियो वायरल करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
शिकायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने कुछ लोगो के उपर नामजद आरोप लगाते हुए लिखा है कि इनके द्वारा क्षेत्र का विकास करने और चाहने वाले विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है जो कि क्षमा योग्य नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा है कि नागपुरी गाने के जगह योगी आये है योगी आएंगे , जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे जैसे गीत एडिट कर दिया और उसे विधायक की प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया ।
सोशल मीडिया में इस वीडियो को वायरल करने वालों में से भाजपा के सोशल मीडिया रायगढ़ जिला प्रमुख पंडित अजीत शर्मा,कोतबा निवासी गोल्डी साहू,जशपुर निवासी राहुल गुप्ता,एवं करुणा भगत के नाम सामने आए है ।इन सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है ।
इस लिंक पर क्लीक करिये और जानिये क्या है पूरा मामला…

