12-March-2022


Jashpur breaking एक शिकायत की चौथी बार हुई जाँच ,जाँच करने पहुँचे एसडीएम के सामने खूब हुआ हंगामा , शिकायतकर्ताओं पर भड़क गए ….शिकायतकर्ताओं ने कहा-ये सारे के सारे लोग…… पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। खबर ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार से है । फरसाबहार ग्राम पंचायत में कथित रूप से निर्माण कार्यो में हुए भ्रष्टाचार की चल रही जाँच के दौरान आज फिर से भारी हंगामा हुआ । शनिवार को फरसाबहार एसडीएम शबाब खान जनपद के एसडीओ और तकनीकी जानकारों की टीम शिकायतों की जांच करने पंचायत भवन पहुँची थी ।जांच चल ही रही थी इसी दौरान कुछ ग्रामीण अचानक शिकायतकर्ता पंच और उपशरपंच के उपर भड़क गए और उल्टा शिकायतकर्ताओं के उपर ही भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाने लगे ।

इनका कहना है कि बीते योजना में जिन्होंने खुद जमकर भ्र्ष्टाचार किया वही लोग सरपँच के विरुद्ध भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा रहे है । भड़के ग्रामीणों का आरोप लगा रहे थेकि उपसरपंचग और पंच मिलकर सरपँच से मोटी रकम की मांग कर रहे थे और जब उन्हें मोटी रकम नहीं मिली तो पंचायत को अस्थिर करने में लग गए ।

अब आपको बता दें कि बीते दिनों इस पंचायत के उपशरपंच और लगभग सभी पंचों ने एकमत होकर कोरोना काल से लेकर अभी तक भारी भ्र्ष्टाचार किये जाने की शिकायत की थी ।इनके आरोप हैं कि कई ऐसे निर्माणकार्यो के नाम पर पैसे आहरण किये गए जिनका निर्माण हुआ ही नही ।सीसी रोड ,चबूतरा निर्माण , ग्रामीण बैंक मरम्मत सहित कई कार्यो के नाम पर राशि आहरण कर लेने और बगैर पंचों की स्वीकृति या सहमति के बैंक से रुपये आहरण कर लेने जैसे 12 बिंदुओं की शिकायत हूई थी ।

https://youtu.be/MiC8YcDTRIk

इन शिकायतों की जाँच का आज चौथा चरण था।पहले दिन इस मामले की जाँच करने जिला पंचायत के एपीओ ,आरएएस एसडीओ फरसाबहार आये ।बिल और आवक जावक को लेकर पूछताछ का दौर चला लेकिन आखिरी में बात तब बिगड़ गयी जब शिकायतकर्ताओं ने जाँच करने आये अदिकारियों को लिखित में बयान देने से इनकार कर दिया।शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वे जांच की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है।

दूसरे चरण की जांच करने 28 फरवरी को फरसाबहार तहसीलदार पहुँचे लेकिन शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति नहीं होने के चलते जाँच नहीं हो पाई ।उंसके 2 दिन बाद आरईएस एसडीओ ,जनपद के सब इंजीनियर निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने पहुँचे तो शिकायगकर्ताओ ने यह कहकर मौके पर पहुंचने से इनकार कर दिया कि जबतक उन्हे लिखित में नोटिस नहीं तामील की जाएगी वे जांच में नहीं आएंगे ।शिकायतकर्ताओं के कहने पर जांच अधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओ को नोटिस जारी कर जांच में विधिवत शरीक होने का न्योता दिया ।अगले दिन फिर से जाँच शुरू हुई लेकिन उस दिन भी जाँच पूरी नहीं हो पाई ।उसके बाद शनिवार को फरसाबहार एसडीएम शबाब खान इस पूरे मामले की जाँच करने आये थे लेकिन जाँच के दौरान ही कुछ ग्रामीण अचानक शिकायतकर्ताओं पर भड़क गए और सरपँच का बचाव करने लग गए ।उनका कहना है कि सरपँच से प्रति पंच एक एक लाख रुपये कीमांग की जा रही थी ।सरपँच ने जब पैसे नहीं दिए तो सरपँच के खिलाफ झूठी शिकायत करके पंचायत को अस्थिर करने में लग गए ।

इधर शिकायतकर्ता पंच दुर्योधन पटेल का कहना है कि जाँच के दौरान भड़कने वाले सरपँच के घर के लोग है ग्रामीण नहीं है ।उन्होंने कहा कि अगर उनके कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार हुआ है उनके विरुद्ध भी शिकायत होनी चाहिए वह जांच में सहयोग करेंगे ।वह सिर्फ वही चाहते हैं कि उनके और समस्त वार्ड पंचों के द्वारा जो शिकायत की गई है उसकी जाँच हो और दोषी लोगो के विरुद्ध करवाई हो ।

इधर इस मामले में एसडीएम शबाब खान ने बताया कि सभी के बयान ले लिए गए है ।कुछ तकनीकी जाँच बची हई है वो आरईएस एसडीओ करेंगे ।जाँच बारीकी से की जाएगी।सभी बिंदुओं को बारीकी से देखा जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News