रायगढ़ मुनादी।। आम आदमी पार्टी कि पंजाब की ऐतिहासिक जीत के लिए रायगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल रैली का आयोजन आम आदमी पार्टी कार्यालय रायगढ़ से अंबेडकर चैक रायगढ़ में अंबेडकर को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नाचते गाते पार्टी की जीत का जश्न मनाया।
जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत दुबे पवन सिंह राजपूत आशीष शर्मा भोज राम चैहान प्रमोद चैधरी भारत भूषण शास्त्री विनोद महंत राजेश त्रिपाठी एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की कार्यक्रम का संचालन राजीव गुप्ता द्वारा किया गया।

