13-March-2022


Breaking Jashpur डेढ़ साल की बच्ची की मौत , पैर फिसलने से हो गया, छोटी बच्ची ने मचाया शोर लेकिन......



जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर जिले के बग़ीचा थाना से आ रही है, जहां बग़ीचा रौनी रोड में एक डेढ़ वर्षिय बच्ची की ढोढ़ी में गिर कर डूबने से बच्ची की मौत हो गयी।

घटना के संबंध में जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार लड़की का पिता बस स्टैंड में फल ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। घर मे बच्ची की माता और दो बच्चे थे। बड़ी बच्ची के पास छोटी बच्ची को खेलने छोडकर मां बोरिंग में पानी लेने चली गयी, तभी बच्ची अपनी बहन के साथ खेलते खेलते घर पास ही स्थित ढोढ़ी में गिर गयी।

बड़ी बच्ची जब अपनी छोटी बहन को ढोढ़ी में गिरा देखा तो चिल्लाने लगी, आस पास के पड़ोस के लोग इकट्ठे होकर बच्ची को बाहर निकाले, और आनन फानन में बग़ीचा अस्पताल लेकर आये, मगर अस्पताल पहुंचते पहुंचते बच्ची की मौत होना डॉक्टरों ने परिजनों को बताया। वहीं घटना के बाद से बच्ची के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News