जशपुर मुनादी।। जशपुर में शनिवार से "सोशल मीडिया वार "छिड़ा हुआ है।इस वार में भाजपा और विधायक विनय भगत के समर्थक आमने सामने हो गए है। भाजपाई जहाँ विधायक को भगवान राम का विरोधी बताकर माहौल को धर्म की ओर खींचने में लग गयी है वही विधायक समर्थक विधायक को सबसे बड़ा रामभक्त और शेर बताने में जुट गई है ।
इसे भी पढ़िये
विधायक विनय भगत का वीडियो वायरल किये जाने के बाद विधायक समर्थकों ने शनिवार को जैसे ही कोतवाली में कुछ भाजपाईयो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई भाजपा को मानो राजनीति करने का बड़ा मौका मिल गया । शिकायत दर्ज होते हो भाजपाई विनय भगत के खिलाफ़ सोशल मीडिया में सीधे जंग पर उतारू हो गए और इन्हें भगवान श्रीराम के सबसे बड़े विरोधी बताने में जुट गए । और यहाँ तक लिख डाला कि विनय भगत की छवि राम नाम के गीत से धूमिल हो रही है जबकि इनके स्व पिता के नाम मे 2 बार राम नाम जुड़े हैं ।
इसे भी पढ़िए
रविवार दोपहर तक सोशल मीडिया में शब्दयुद्ध चलने के बाद शाम होते होते भाजयुमो के कार्यकर्ता बस स्टेंड पहुंच गए और विधायक का पुतला फूकने की फिराक में लग गए।पुलिस की मुश्तैदी भी थी इसलिए पुतला की छीना झपटी भी खूब हुई ।इस छीना झपटी के बीच कुछ लोग दूर से विधायक का जलता हुआ पुतला लेकर सड़क पर दौड़ते भी देखे गए ।कूल मिलाकर देखा जाय तो शाम तक जशपुर शहर की सियासत गर्म हो गई ।
इधर विधायक समर्थक भी कहाँ चुप बैठने वाले उन्होंने भी भगवान श्रीराम जे साथ विधायक का फोटो लगाकर फोटो को फेसबूक में पोस्ट करना शुरू किया तो कुछ समर्थकों ने विधायक की शेर वाली मिम बनाकर सोशल मीडिया में विधायक का फोटो वायरल करना शुरू किया ।साथ मे यह भी लिखा कि शेर की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझो ।
यह बता दें कि अभी तक इस मामले में विधायक विनय भगत की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन विधायक के समर्थकों ने विधायक के समर्थन में सोशल मीडिया में मोर्चा सम्हाल लिया है।विधायक समर्थक भी भाजपाईयो को उन्हीं की भाषा मे जवाब दे रहे है और बार बार यह बता रहे है कि विधायक भगवान राम के भक्त हैं क्योंकि उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए 1 लाख 21 हजार रुपये की बड़ी राशि सहयोग के रूप में दिया है ।
हांलाकि भाजयुमो नेता नितिन राय ने एलान कर दिया है कि विधायक ने राम मंदिर का जो चंदा दिया है उस चंदे को भाजयुमो चंदा करके वापस लौटा देगी ।
अब आपको बता दें कि मामला क्या है?
दरअसल शनिवार को भाजपा सोशल मीडिया की ओर से विधायक विनय का एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया।इस वायरल वीडियो में विधायक विनय योगी आये हैं योगी ही आएंगे ,जिसने राम को लाया है हम उनको ही लाएंगे के जोशीले गीत पर पूरे जोश के साथ नाचते झूमते दिख रहे है । इस वीडियो पर रविवार को कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की और बताया कि विधायक का वीडियो एडिट किया हुआ है।दरअसल ,विधायक किसी नागपुरी गीत में पर डांस कर रहे हैं लेकिन मूल वीडियो से छेड़छाड़ करके वीडियो के बैक ग्राउंड में दूसरा गीत सेट कर दिया गया है ।कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को विधायक की लोकप्रियता रास नहीं आ रही है और उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एडिट वीडियो का सहारा लेना पड़ रहा है । इस तरह कांग्रेस ने वीडियो वायरल करने वाले लोगो के विरुद्ध थाने में शिकायत कर दिया और मामला शांत होने के बाद और भड़क गया ।

