नारायणपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी की मौत हो गई वहीं एक जवान घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि ये घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे डोंड्रिबेडा और सोनपुर गांवों के बीच हुई जब आईटीबीपी की 53वीं बटालियन की एक टीम सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त पर निकली थी।
पुलिस ने कहा कि जब गश्ती दल जंगल की घेराबंदी कर रहा था, सुरक्षाकर्मी आईईडी बम के संपर्क में आए, जिससे विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि हेड कांस्टेबल महेश घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

