14-March-2022


Breaking jashpur काँग्रेस के नेताजी को ए एस आई ने पहचाने से किया इंकार, भड़क गए नेताजी और थाने की जमीन पर …खूब चला मान मनौवल लेकिन नहीं बनी बात ,नेताजी थाने की पोल खोलने लगे,थानेदार ने दी सफाई फिर ……



जशपुर मुनादी ।।जिले के नारायणपुर थाने में पदस्थ एक ए एस आई के रवैये से काँग्रेज़ पार्टी के नेता इतने नाराज हो गए कि वह थाने में ही धरने पर बैठ गए ।करीब 1 घण्टे तक नेताजी थाने की जमीन पर बैठे रहे इस बीच थाने के पुलिसकर्मियो के द्वारा नेताजी को बहुत मनाने की कोशिश की गई लेकिन वह जमीन पर ही बैठे रह गए और तबतक बैठे रहे जबतक कि उनका काम नहीं हो गया।

नेताजी का नाम इफ्तिखार हसन है।वह काँग्रेज़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष होने के साथ साथ जिले फायर ब्रांड विधायक युडी मिंज के काफी करीबी भी है ।दरअसल वह दो चेचेरे भाइयों की आपसी लड़ाई के मामले में एक भाई के विरुद्ध थाने में रेपिर्ट लिखाने आये थे लेकिन थाने में पदस्थ ए एस आई सुमन पैंकरा ने उंनसे बात करने की जरूररत तो नहीं समझी साथ मे पहचानने से भी इंकार करते हुए यह बोल दिया कि मैं किसी को नहीं जानता और मुझे किसी से बात नहीं करनी है । बस इतना सुनते ही नेता जी बमक गए और आव देखा न ताव सीधे थाने के फर्श पर बैठ गए ।नेताजी के जमीन में बैठते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की भीड़ लग गयी और सभी उन्हें मनाने समझाने में लग गए ।लेकिन उनके सारे प्रयास आखिरी तक विफल साबित हुए वह फर्श से उठकर सीधे अपने घर गए थाने की कुर्सी पर नहीं बैठा।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज याने सोमबार को गाँव के ही तेजू राम साहू एवं के चचेरे भाई कृष्णा साहू मैं कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। कृष्णा साहू हमेशा गांव में गांव गांजा पीकर उपद्रव मचाता है ।इससे पहले भी वह जेल जा चुका है ।वह हमेशा डांगी गुलेल लेकर घूमते रहता है और लोगों को धमकाते रहता है। पीड़ित पक्ष जब थाने गया और उसने ए एस आई सुमन पैंकरा से मेरी बात करवाने की कोशिश की तो उसने फोन पर बात करने से मना कर दिया तब उन्हें खुद थाना आना पड़ा ।जब वह थाने पहुंचे तो थाने में भी ए एस आई पैंकरा द्वारा उनकी बेकद्री की जाने लगी ।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी रैनी डाड बस्ती के मामले में 15 दिन पूर्व एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें आज तक किसी भी प्रकार का इन्वेस्टिगेशन नहीं हुआ वह व्यक्ति गांव में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता है थाने की बहुत बुरी स्थिति है किसी की बात सुनी नहीं जाती मैंने स्वयं तेजू राम साहू को कहा कि थाने पहुंचकर मुझे अधिकारी से बात करा देना एसआई सुमन पैक करा कहते हैं कि मैं किसी को नहीं जानता नहीं बात करूंगा जबकि वह अधिकारी जनता के लिए थाने में शासन के द्वारा नियुक्त किया गया है थाने के रवैया अच्छी नहीं है थाना प्रभारी भी जल्दी किसी बात पर कार्रवाई नहीं करते जिससे क्षेत्र में कभी ना कभी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बन गई है।

बहरहाल खबर है कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया तब जाकर माहौल शांत हुआ ।

इधर इस मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी जीवन लाल जांगड़े से जब दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि थाने में हर शिकायत की जाँच होती है और कार्रवाई भी होती है ।वर्तमान जाँच अधिकारी के अन्यत्र ड्यूटी लगाए जाने के कारण जाँच में थोड़ी बहुत देर हुई होगी ।वह स्वयं पेशी के चलते थाने से बाहर है।उन्होंने आगे बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष द्वारा की गई शिकायतों की जाँच हो रही है ।आज भी मौके पर टीम भेजा गया है।नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News