कबीरधाम मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को दो हार्डकोर ईनामी नक्सली दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दंपत्ति पर 8 लाख और 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपत्ति की पहचान करन उर्फ सुद्ध हेेमला (26) और उसकी पत्नी अनिता ताती (22) के रूप में हुई है।
कान्हा भोरमदेव डिवीजन कमेटी अंतर्गत बोड़ला एरिया कमेटी में हार्डकोर ईनामी नक्सली हेमला एरिया कमेटी कमाण्डर-डीव्हीसी था जबकि उसकी पत्नी एरिया कमेटी सदस्य थी। हेमला पर 8 लाख और उसकी पत्नी अनिता पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। महिला नक्सली अनिता कबीरधाम जिले में 5 नक्सली घटनाओं में शामिल थी जबकि हेमला 3 नक्सली घटनाओं में शामिल था।
दोनों हार्डकोर ईनामी नक्सली दंपत्ति ने शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर, समाज की मुख्य धारा में जुड़कर जीवन एवं सुरक्षित जीवन यापन करने आत्मसर्मपण किया।
पुलिस ने आत्मसर्मंपण करने पर दोनों नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

