14-March-2022


Breaking Munaadi: गांजा तस्करों ने तस्करी का ढूंढा नया तरीका , इसमें छिपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा , चेकिंग के दौरान पकड़ाया बड़ा खेप,जशपुर के बाद…,पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। डोंगरीपाली पुलिस टीम ने आज बार्डर चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी में अदरक बोरियों के नीचे चंेबर बनाकर 30 पैकेज में रखा 150 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में पड़ोसी प्रांत से लगे बार्डर में लगातार सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, डोंगरीपाली पुलिस के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। पड़ोसी प्रांत ओडिसा से कई राज्यों में गांजे की तस्करी की जाती है। जिसे पर लगाम लगाने के रायगढ़ पुलिस ओडिसा से आने वाले वाहनों की जांच की जाती है। इसी के तहत आज बार्डर के पास वाहन चेकिंग के दौरान डोंगरीपाली पुलिस को एक छोटा हाथी में साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा की तर्ज पर अदरक बोरी के नीचे चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने वाहन में 30 पैकेट में रखे 150 किलो गांजा को जब्त कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी रविशंकर पनरिया पिता सुरेश पनरिया उम्र 29 साल निवासी सरबहरा थाना गौरेला जिला गौरेला पेंड्रा को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसका साथी मौके से फरार होनें में कामयाब हो गया है जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है और पकड़ा गया वाहन भी मध्यप्रदेश का ही है। विदित रहे कि इससे पहले भी 29 जनवरी को भी डोंगरीपाली पुलिस ने पुष्पा की तर्ज पर हो रहे गांजा तस्करी की योजना को विफल करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है।

आपको बता दें कि बीते दिनों लहसून की बोरियों में 200 किलो गांजा छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था जिसे जशपुर जिले की पुलिस ने पकड़ा था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News