14-March-2022


अब जिले के इस विधायक के खिलाफ कल भाजपा के दिग्गज करेंगे पदयात्रा आंदोलन ,लेकिन आंदोलन से पहले सामने आई ये बात , हुआ कि जिस सड़क के लिए भाजपा आंदोलन कर रही है उसका ठेकेदार ही………



जशपुर मुनादी ।। भाजपा इन दिनों आक्रामक तेवर में है । जशपुर विधायक विनय भगत को राम के मुद्दे पर घेरने के बाद मंगलवार को भाजपा कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के खिलाफ़ पदयात्रा करेगी । इस बार मसला दमेरा रोड का है। जिले की बहुप्रतीक्षित सड़क चराई डाँड़ दमेरा मार्ग को बीच मे ही बंद करवाने का आरोप लगाकर जिले के दिग्गज भाजपाई 15 मार्च को एकजुट होकर पदयात्रा करेंगे । इनका आरोप है कि विधायक यूडी मिंज विकास नहीं चाहते इसलिए उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क का काम बीच मे रुकवा दिया ।काम यहाँ का आज तक बन्द है ।

भाजपा के पदयात्रा से पहले इस मामले में दूसरी खबर यह आयी है कि दमेरा चराई डाँड़ मार्ग के लिए सरकार ने इस नए बजट में 2 पार्ट में 2.5 करोड़ रुपये सेंक्शन कर दिए है और बहुत जल्द इस आधे अधूरे सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा ।बजट में इस कार्य को दुबारा शामिल कराए जाने में भी विधायक यूडी मिंज की अहम भूमिका है ।

https://munaadi.com/robbery-in-breaking-munaadi-power-store-robbed-by-showing-weapons-robbers-caught-in-bulk-goods-worth-lakhs-recovered/

बताते हैं कि इस मार्ग को लेकर बीते वर्ष ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि बीच मे इस सड़क के निर्माण का काम रुक गया और आखिर में सरकार ने ठेकेदार से अनुबंध तोड़ दिए । भाजपा का कहना है कि यूडी मिंज के द्वारा पेंच फँसाये जाने के कारण इस काम मे बेवजह विवाद खड़ा हो गया और बहुप्रतीक्षित विकास का काम रुक गया ।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-mnrega-officials-are-also-on-the-road-a-large-number-of-officers-gathered-at-the-headquarters-these-are-their-demands-read-the-full-news/

वहीं पड़ताल के दौरान यह पता चला कि वन विभाग द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध परमिट खत्म करने की कार्रवाई होने के बाद यूडी मिंज आकस्मिक तौर पर सड़क निर्माण का अवलोकन करने पहुंच गए थे और उन्होंने पाया कि हजारों पेंडो की इस काम मे बलि दे दी गई और वन सम्पदाओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया ।तब जाकर उन्होंने इस पूरे निर्माण की जाँच करने को कहा और फिर इसकी जांच हुई ।विधायक की ओर से कहा जा रहा है कि उनका उद्द्देष्य काम को रोकना नहीं बल्कि उनका उद्द्देष्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करवाते हुए सड़क बनवाना था । आम जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट होते नहीं देखा जा सकता इसलिए उन्होंने कहा था कि काम अच्छे से हो ।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-ganja-smugglers-found-a-new-way-of-smuggling-were-carrying-ganja-worth-lakhs-hidden-in-it-caught-a-big-consignment-during-checking-after-jashpur-read-full-news/

बहरहाल टेक्निकल तथ्य क्या है इसे भाजपा के तकनीकी जानकर भी समझ रहे होंगे लेकिन प्रदेश में आने वाले वक्त में चुनाव है और देश के 4 राज्योँ में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है लिहाजा भाजपा का कांफिडेंस लेबल बढ़ा हुआ है इसलिए भाजपाई इस मुद्दे को उग्र रंग देकर कांग्रेस विधायक को पटखनी देने में लग गए है । 15 मार्च को दिग्गज भाजपा नेता एकसाथ इस सड़क के लिए पदयात्रा करेंगे और लोगो को सन्देश देंगे कि विधायक यूडी मिंज विकास के विरोधी है ।

https://munaadi.com/big-breaking-hardcourt-naxalite-husband-and-wife-surrender-before-the-police-8-lakh-on-one-and-5-lakh-reward-on-the-other-read-full-news/

हांलाकि कांग्रेस भाजपा के इस नैरेटिव को फेल करने में लगी हुई ।कांग्रेस भाजपा के इस पदयात्रा पर लगातार सोशल मीडिया में मुखर होकर जवाब दे रही है और लोगो को बताने में जुट गई है कि मुद्दा विहीन भाजपा अनाप शनाप मुद्दों पर माहौल बनाने में लगी हुई है ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-blast-in-bastar-jawan-in-the-grip-of-pressure-ied-one-officer-killed-one-injured-read-full-news/#.Yi7jCz3UxbY.whatsapp

सोशल मीडिया में यहाँ तक लिखा जा रहा है कि भाजपा नेता दमेरा चराई डाँड़ मार्ग के ठेकेदार योगेश जायसवाल और राकेश तायल को बचाने में लगे हैं ।भाजपा के कुछ नेताओं का दोनों पार्टनर ठेकेदारों से पुराना टाई अप है और इस टाईअप को बरकरार रखने के लिए भाजपा के कुछ नेता आंदोलन का आडंबर रच रहे हैं । ऑफ द रिकार्ड यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के लोग फिर से उसी ठेकेदार से काम करवाकर खुद तो फायदा कमाना चाहते ही है ठेकेदार को भी करोड़ो का फायदा पहुंचाना चाहते है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News