15-March-2022


एक तरफ जशपुर में भाजपा 2 काँग्रेसी विधायको के खिलाफ़ हल्ला बोल रही है तो दूसरी ओर भाजपा सांसद का वायरल होने लगा ऐसा पोस्टर , पोस्टर भी ऐसा कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे



सरगुजा मुनादी ।। सरगुजा के शियासी गलियारे से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है । यह खबर उस वक़्त आ रही है जब सरगुजा सम्भाग के जशपुर में भाजपा दो विधायको के खिलाफ सीधे हमलावर है ।

दरअसल यह खबर सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से जुड़ी है।खबर इसलिए हैरान कर देने वाली है क्योंकि सरगुजा संसदीय क्षेत्र के लटोरी भाजयुमो मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सांसद के गुमशुदा होने का पोस्टर बना दिया और उस पोस्टर को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है । उन्होंने पोस्टर के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र की सांसद रेणुका सिंह लापता हो गयी है और जो उन्हें ढूंढ कर लटोरी मंडल लाएगा उसे 1100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा ।

खाश बात ये है कि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी के इस पोस्ट को जशपुर काँग्रेस आईटी सेल पूरे जोर शोर से जशपुर सोशल मीडिया में वायरल कर रही है । वह भी तब जब भाजपा जिले के 2 विधायक युडी मिंज और विनय भगत के विरुद्ध सीधे हमलावर है । भाजपा 2 दिन पहले विधायक विनय भगत का पुतला फूंक चुकी है और आज याने मंगलवार को विधायक युडी मिंज के खिकाफ़ दमेरा से चराई डाँड़ तक पदयात्रा आंदोलन कर रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News