15-March-2022


Breaking news रूम पार्टनर को बेरहमी से मार डाला , मसाला पीसने के पत्थर से इतना मारा ,इतना मारा कि , हत्या की वजह भी ……पढिये पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।। कबाड़ का काम कर रहे दो दोस्तों के बीच विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि हत्या तक पहुँच गईं। दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। हत्या तब की गई जब मृतक अपने कमरे में बेखबर सो रहा था। नींद में होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मसाला पीसने वाले सीलवट से मृतक के सिर पर मारना शुरू कर दिया और तबतक मारता रहा जबतक उसकी जान नही चली गई।

इसे भी पढिये

https://munaadi.com/deadly-attack-on-the-members-of-the-forest-protection-committee-guarding-the-breaking-jashpur-forest-the-situation-of-1-is-serious-the-police-came-into-action-the-attackers-arrested-read-the-full/

पूरा मामला बिलासपुर का है ।जानकारी के मूताबिक आरोपी युवक मृतक का साथी ही है।दोनो एक ही घर मे रहते थे। जानकारी के अनुसार नानू सारथी उर्फ दमला उम्र 19 वर्ष पिता भागीरथी सारथी सरकण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत ईरानी चौक में रहता था। वह कबाड़ी का काम करता था। उसने अपने साथ अपने घर मे संजू उर्फ लिटी साहू पिता महेश साहू उम्र 22 वर्ष को भी रखा था। संजू भी कबाड़ी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात दोनो दोस्तो के बीच झगड़ा हो गया ।झगड़ा होने के बाद A संजू घर से चला गया। फिर रात तकरीबन 9 बजे जब संजू घर वापस आया तब नानू सारथी निचे जमीन पर बोरी बिछा कर सोया हुआ था। नशे की हालत में आये संजू को लगा कि कही मेरे सोने के बाद नींद में रहने के दौरान विवाद के चलते नानू सारथी उसकी हत्या न कर दे। इस डर से उसने घर मे रखे सिलबट्टे के पत्थर से नानू के सर व चेहरे में वार कर उसकी हत्या कर दी।

खबर है कि आरोपी संजू पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है ।पूलिस के पूछ ताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है । पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News