15-March-2022


कांग्रेस को मात देने के फिराक में थी भाजपा, पार्टी में ही शुरू हो गया बवाल, नेताओं ने रायपुर में डाल दिया डेरा, 12 नेताओं को ………….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। प्रदेश में अब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है, कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को शिकस्त देने की तैयारी में हैं। प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में नाकाम भाजपा अब बिग शो की तैयारी में है लेकिन भाजपा का पासा उसी के खिलाफ हो गया। इस कथित शो के खिलाफ उसके ही नेता लामबंद हो गए हैं और राजधानी में डेरा डाल दिये हैं।

इसे भी पढिये

https://munaadi.com/deadly-attack-on-the-members-of-the-forest-protection-committee-guarding-the-breaking-jashpur-forest-the-situation-of-1-is-serious-the-police-came-into-action-the-attackers-arrested-read-the-full/

फिलहाल मामला सारंगढ़, बिलाईगढ़ क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा बसपा और कांग्रेस के नेता भाजपा में तैयार हैं लेकिन स्थानीय भाजपा नेता उन्हें भाजपा में लेने को तैयार नहीं हैं और राजधानी में उनके खिलाफ लॉबिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भाजपा के लिए काम करें लेकिन भविष्य में टिकट की दावेदारी न करें लेकिन भाजपा में जाने वाले सभी नेता कद्दावर हैं उनमें से एक पूर्व विधायक का नाम भी सामने आ रहा है ज्यादातर नेता पार्टी में आने पर टिकट के दावेदार होंगे।

https://munaadi.com/breaking-news-the-room-partner-was-brutally-killed-hit-so-much-with-a-spice-grinding-stone-so-much-that-even-the-reason-for-the-murderread-full-news/#.YjB_3IXiuzs.whatsapp

बताया जाता है कि सारंगढ़ में बसपा के दो बड़े नेता, दो कांग्रेस के नेता, दो नेता बिलाईगढ़ क्षेत्र के हैं जिन्हें भाजपा में शामिल किए जाने की योजना है। सभी नेता सतनामी समाज के हैं और उनकी पकड़ जनता में हैं। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरुन्देश्वरी से इस बात के लिए हरी झंडी भी मिल चुकी है।

https://munaadi.com/on-one-hand-in-jashpur-bjp-is-making-a-ruckus-against-2-congress-mlas-on-the-other-hand-such-a-poster-of-a-bjp-mp-has-started-going-viral-the-poster-is-also-such-that-you-will-be-surprised-to-see/#.YjBavKky42s.whatsapp

रायगढ़ के कद्दावर नेता व पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्रवाल की वापसी भी भाजपा में तय मानी जा रही है। बताया जाता है कि हाई कमान से इनके वापसी की हरी झंडी मिल चुकी है बस समय का इंतजार है। विजप अग्रवाल की वापसी का असर उन नेताओं पर पड़ने वाला है जो टिकट के दावेदारी करने वाले थे। विजय की वापसी का इंतजार भाजपा के कई कार्यकर्ता भी कर रहे हैं उनका मानना है कि कांग्रेस के सामने कोई बड़ा नेता न हो तो भाजपा की नैया डूब जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News