जशपुर मुनादी ।। खबर दुलदुला से आ रही है। यहाँ के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जमकर मार पीट की गई है । मारपीट करने वाले 2 आदिवासी युवको को दुलदुला पूलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मूताबिक काँग्रेस नेता गुलेश्वर यादव जेसीबी से एक जमीन की सफाई करवा रहे थे तभी प्रदीपु और सेलारियूस दोनो भाई आये और मेरी जमीन में जेसीबी क्यों चला रहे हो बोलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया ।काफी देर तक मार पीट होती रही ।गुलेश्वर यादव ने दुलदुला थाने में उनके साथ हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट दुलडुला थाने मे दर्ज कराई फिर जाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले प्रदीप और सेलारियूस को पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में जब काँग्रेस नेता गुलेश्वर यादव से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके घर मे कुछ कार्यक्रम होने वाला है इसलिए वह मेहमानों के लिए जमीन की सफाई करवा रहे थे तभो दोनो भाईयो ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया -"मुझे नहीं पतां कि जमीन सरकारी है या आरोपियो की ।मैं केवल मेहमानों के लिये जेसीबी से जमीन की सफाई करवा रहा था क्योंकि मुझे लगा कि जमीन सरकारी है ।
इधर इस मामले में दुलदुला थाना की ओर से बताया गया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैकि जमीन सरकारी है या आरोपियो की ।दोनो पक्षो ने जमीन का दस्तावेज पेश नहीं किया है । आरोपियो का कहना है कि जिस जमीन पर काँग्रेस नेता द्वारा जेसीबी से सफाई करवाई जा रही थी वो जमीन उनकी है जबकि प्रार्थी का कहना है कि जमीन सरकारी है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर दोनो अरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
आपको बता दें कि इस मामले के दोनो आरोपी आदिवासी हैं और इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है ।

