15-March-2022


Breaking Jashpur जनपद में जमकर बवाल , इंजीनयर के साथ मार पीट पर उतारू हो गए ….जनपद सीईओ ने किया बीच बचाव , ये हैं पूरा मामला पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले के जनपद पंचायत बगीचा में मंगलवार की शाम को दो लोगो ने जमकर हंगमा खडा कर दिया ।कहा जा रहा है कि हंगामा करने वाले दोनो लोग जनपद के सब इंजीनियर अजीत जायस्वाल से इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्होंने कामारिमा पंचायत के बस्ती पोसकोट में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब निर्माण के एक काम को बंन्द करा दिया था। दोनो काम को फिर से चालू करवाने इंजीनियर अजीत जायसवाल के पास जनपद पहुंचे लेकिन इसी ग्राम पंचायत मेंनरेगा में भ्र्ष्टाचार की चल रही जाँच के चलते उन्होंने दूसरा मस्टर रोल जारी करने से मना करते हुए काम चालू करवाने से मना कर दिया ।इसी बात को लेकर इंजीनियर और इन दोनो के बीच बहस शुरू हो गई और बहस इतनी बढ़ गयी कि दोनो इंजीनीयर के साथ मार पीट पर उतारू हो गए लेकिन तबतक इंजीनीयर सीईओ के चैंबर में चले गए और इंजीनीयर की उंनसे जान छूटी ।


दोनो ने पुछने पर बताया कि वे मजदूर है और मनरेगा में काम करना चाहते है लेकिन इंजीनीयर ने उनका काम बंद करवा दिया ।

वही जब इस मामले में इंजीनीयर अजीत जायसवाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कामारिमा में पूर्व से ही मनरेगा में भ्र्ष्टाचार के एक मामले की जाँच चल रही है उपर से दोनो ने मिलकर बगैर ऊनसे पूछे तालाब का काम शुरू करवा दिया था।उन्होंने बताया कि कार्यो की अधिकता और गुणवत्ता के उद्देश्य से उन्हें थोड़ा रुककर काम शुरू करने को बोला गया था लेकिन वे किसी भी हाल में काम चालू करना चाहते हैं लेकिन काम मे गड़बड़ी न हो इसका भी ख्याल रखना जरूरी होता है इस लिहाज से काम को बंद करवा दिया गया । उन्होंने यह भी बताया कि आज की घटना से वह डरे हुए है और जब जनपद में उनके साथ ऐसा सुलूक हो सकता है तो फील्ड में क्या होगा।

इस मामले में जनपद सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि मारपीट जैसी कोई स्थिति नही हुई , थोडी बहुत बहस हूई जरूर थी लेकिन दोनो पक्ष को समझा दिया गया और सौहार्द पूर्वक दोनो पक्ष अपने अपने घर चले गए।

https://youtu.be/LT3D5_vhxSo








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News