रायगढ़ मुनादी।। नेहरू युवा केंद्र संगठन रायगढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चैबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च दिन मंगलवार को रायगढ नगर निगम के ऑडिटोरियम मे किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, एवं विशिष्ठ अतिथि नगर निगम महापौर जानकी काटजू, पंचायत व समाज कल्याण विभाग से परीविक्षा अधिकारी विनय तिवारी मोनिका इजारदा (जिला नोडल अधिकारी महिला स्वच्छता प्रबंधन पावना) द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में गायन, सामुहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता रखी गई जिसमे जिले भर से आए युवाओं ने अपनी कला प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में तरूण बघेल सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, दीपक आचार्य नगर निगम पीआरओ के साथ ही व्याख्याता रमेश पाढ़ी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि निराकार पटेल ने कहा - नेहरू युवा केन्द्र युवाओं की प्रतिभा व कला को निखारने का एक बहुत बड़ा मंच है और आज के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले भर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त किया जिसके लिए नेहरू युवा केन्द्र बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं के कला को तराशने और उनके व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में नेहरू युवा केंद्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे संगठनों की भूमिका को अहम बताते हुए इससे जुड़े स्वयंसेवक तथा कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना की इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रायगढ़ नगर पालिक निगम के महापौर जानकी काटजू ने भी आजादी के अमृत महोत्सव अवसर पर आयोजित इस जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विनय तिवारी तथा जिला पंचायत से स्वच्छता नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार ने भी अपनी भावनाएँ व्यक्त की।
इन्हें मिला पुरस्कार, निर्णायक एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह से सम्मान
जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें प्रथम स्थान खरसिया से शहीद ए दास्ता ग्रुप, द्वितीय स्थान रायगढ़ से शान्ति के सिपाही समूह साथ ही माँ मंगला कालेज से कर्मा नृत्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रायगढ़ से पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कलापथक कलाकार सुशील सिंह के साथ उग्रसेन पटेल, नवरतन सिंह बिंझवार एवं पंचराम बरेठ की संगीत पक्ष पर विशेष प्रस्तुति के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । वही समस्त निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथियों को भी एन वाई के की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भोजराम पटेल के विशेष प्रस्तुति पर हुए सभी मुग्ध
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर देश भक्त वीर शहीदों को नमन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वंदे मातरम गीत पर एनएसएस के जिला संगठक भोजराम पटेल द्वारा 5 मिनट में ही भारत माता के चित्र का रेखांकन और रंगों का संयोजन इस प्रकार से प्रस्तुत किया कि समस्त उपस्थित जन विशेष रूप से प्रभावित हुए एवं मुख्य अतिथि निराकार पटेल ने इनकी सराहना मंच से करते हुए भोजराम पटेल के कला साधना को उत्कृष्ठ और खास बताया।
कार्यक्रम में रहा इनका विशेष सहयोग
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप रासेयो जिला संगठक भोजराम पटेल , विभिन्न सक्रिय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र चक्रधारी बटमूल कॉलेज, श्रीमती पुष्पांजलि दासे बड़े भंडार, राजेश पटेल कोड़तराई, नीति देवांगन किशोरी मोहन त्रिपाठी कॉलेज रायगढ़, अर्जुन प्रधान मा मगला कॉलेज सहित सक्रिय ऊर्जावान स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही व नेहरू युवा केन्द्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक - नीरज सहीस , नंदकिशोर दुबे , मिलन प्रधान , चन्द्रेश , गीता जोल्हे , हेमकुमारी , लोकेश्वरी ,करण सारथी योगेश साहू, खुशबू साहू एवं भारी संख्या में विभिन्न संस्थाओं से स्वयंसेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सफल मंच संचालन रा से यो और ने यू के स्वयंसेवक नवीन कुमार दुबे ने किया। पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





