16-March-2022


हिंदूवादी नेता के पोस्ट से भाजपाई खेमे में मची खलबली , कांग्रेस विधायकों को घेरने में जुटी भाजपा को जवाब देना….भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बता दिया



जशपुर मुनादी ।। विश्व हिंदू परिषद के एक नेता के फेसबुक पोस्ट ने भाजपाई खेमे में खलबली मचा दिया है । दरअसल इस हिंदूवादी नेता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव् साय को फ्यूज बल्व बता दिया है।

विश्व विंदु परिषद के जिलाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने सुबह सुबह अपने फेसबुक वाल पर ऐसा पोस्ट मारा कि भाजपाई विग्रेड में खलबली मच गई है और कांग्रेस इस पोस्ट को तेजी से वायरल करने में जुट गई है।

उन्होंने अपने फेसबुक वॉल में लिखा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टकराने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई जुझारू नेता दे वर्तमान भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव् साय फ्यूज बल्व है।

यह पोस्ट जैसे ही फेसबुक में आया काँग्रेस ने इस पोस्ट को हाथों हाथ ले लिया और इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स को अन्य सोशल मीडिया में खबर वायरल करना शुरू कर दिया ।

यह पोस्ट कांग्रेस के लिए राम वाण साबित हो रही है क्योंकि मंगलवार को ही भाजपा ने कांग्रेस विधायक यूडी मिंज के खिलाफ़ मोर्चाबंदी करते हुए विधायक के खिलाफ़ विरोध का बिगुल फूंका है। इसके 2 दिन पहले भाजपा ने जशपुर विधायक विनय भगत को राम भगवान का विरोधी बताते हुए पुतला फूंका था ।

आपको बता दें कि बजरंग शर्मा विश्व हिंदू परिषद के नेता होने के अलावे एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भी हैं जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ आक्रामक पोस्ट करते है ।

बहरहाल कांग्रेसी विधायको को घेरने में जुटी भाजपा को इस पोस्ट का जवाब देते नहीं बन रहा है और काँग्रेस इस पोस्ट को लेकर भाजपा की खिल्ली उड़ाने से बाज नही आ रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News