रायगढ़ मुनादी।। गर्मी के दस्तक के साथ ही वन्य प्राणी जंगली हाथियों का तांडव शुरू हो चुका है। इसी के तहत एक ही रात में जंगली हाथी के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई है। गर्मी लगते ही वन्य प्राणी पानी भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं और इस प्रकार की घटना सामने आते रहती है।
खबर रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र से आ रही है ।खबर है कि कापू क्षेत्र में हाथियों ने दो लोगो पर हमला करके जान ले ली है। बीती रात कापू रेंज के दो अलग-अलग मोहल्ले में 7 हांथियों ने धाबा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक चिखलापानी ग्राम में एक बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला।
मृतिका का नाम इन्जोरिन बिरहोर बताया जा रहा है। जबकि पास के छाता सराई में भी एक महिला हाथी की चपेट में आ गयी ओर उसकी मौत हो गई।
दूसरी मृतिका का नाम साबिन बाई 30 वर्ष बताई जा रही है।साबिन बाई गर्भवती बताई जा रही है। मृतिका का घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुँच गया है।

