16-March-2022


Breaking News जंगल मे मिली युवक युवती की लाश ,लाश के पास एक बाईक भी.....शव की हुई शिनाख्ती ,वजह जानने में जुटी पुलिस, पढिये पूरी खबर




रायगढ़ मुनादी।। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना के जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया व छाल थाना क्षेत्र के सरहदी क्षेत्र ग्राम बरभौना के जंगल में एक युवक व महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडेय व छाल थाना क्षेत्र प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर, घटना की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटना स्थल पर एक मोटर सायकल क्र. सीजी 13 एबी 1085 मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुंजराम राठिया व मृतका इमला बाई दोनों निवासी घरघोड़ी के रहने वाले है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News