16-March-2022


Breaking Jashpir पत्नी की हत्या कर पूलिस को चकमा देता रहा , आरोपी के अभिनय से चकराई पूलिस , लेकिन आखिर



जशपुर मुनादी।। आखिर बग़ीचा थाने के अंतर्गत ग्राम मैनी में हुए महिला की हत्या के मामले में पति ही आरोपी निकला है। हत्या करने के बाद आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। वहीं बार बार अपनी पत्नी के बिछोह का ऐसा नाटक करता कि पुलिस बार बार भटक जाती थी। पर जब शक की एक एक सुई बार बार पति पर आकर ही ठहरती तो पुलिस ने पति को अभिरक्षा में लिया, और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया, और घटना की एक एक परत का खुलासा कर गुनाह कबूल कर लिया।

क्या थी घटना जानिए…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का आरोपी नामिक राम 13 मार्च की शाम लगभग 06 बजे मजदूरी का काम कर अपने घर ग्राम मैनी गया था, घर में पहुंचने पर उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी, जिसे आस-पास पता तलाश कर रहा था। कुछ देर पश्चात् उसकी पत्नी वापस घर में लौटी तो आरोपी उससे विलंब से आने के संबंध में पूछताछ किया एवं नाराज होकर अपनी पत्नी को जमीन में ढकेल कर गिरा दिया और पास में रखे लकड़ी का डंडा से 10-12 बार वार मारने से वह बेहोश हो गई थी एवं कुछ देर बाद उसकी मृत्यू हो गई। मृतिका की मृत्यू के संबंध में मर्ग जॉंच उपरांत मृतिका की हत्या होना पाये जाने पर आरोपी पति के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी नामिक राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त किया गया। आरोपी नामिक राम उम्र 54 साल निवासी मैनी थाना बगीचा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् 16 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत एवं अन्य थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News