16-March-2022


Breaking Jashpur अब लो इन सबकी की भी चोरियां होने लगीं , सड़क से हुई थोक में चोरियां ,चुराया भी तो …..अफसर पहुंचे थाना ,कहा-अगर ऐसा ही होता रहा तो……



जशपुर मुनादी ।। सड़क की सुरक्षा और दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क के किनारे लगाए गए संकेतक बोर्ड की थोक में चोरी हो गयी है।

कुनकुरी से बनकम्बो मार्ग में लगाये गए एक दर्जन से भी अधिक संकेतक बोर्ड की चोरी हो गयी है और कई सारे बोर्डों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के कुनकुरी अनुविभागीय अधिकारी ने कुनकुरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।उन्होंने पुलिस को लिखित में बताया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित बनकम्बो से कुनकुरी मार्ग से 15 संकेतक बोर्ड की चोरी हो गयी है और जिन बोर्ड को चोर नही ले जा पाए उंन्हे क्षतिग्रस्त कर दिया ।विभाग ने आशंका जताई है कि संकेतक बोर्ड नहीं होने से सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ सकते है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News