जशपुर मुनादी।। दमेरा चराई डाँड़ सड़क को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच इस मामले ने यू टर्न ले लिया है। भाजपा अब दमेरा चराई डाँड़ सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को जेल भेजने पर आमादा हो गयी है । भाजयुमो नेता नितिन राय ने मांग की है कि इस सड़क का आधा अधूरा निर्माण करके करोड़ो रूपये लेकर निकल लेने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
इसे भी पढ़िये
नितिन राय का कहना है कि इस काम मे ठेकेदार द्वारा बगैर काम किये करोड़ो रूपये आहरण कर लिए गए है इसलिए जिला प्रशासन इस निर्माण से सम्बंधित सारे दस्तावेजों की जांच कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ठेकेदार को जेल भेजे ।
आपको बता दें कि काँग्रेस अबतक भाजपा नेताओं के ऊपर ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप लगा रही थी ।काँग्रेस की ओर से बार बार कहा जा रहा था कि कुछ भाजपा नेताओं का ठेकेदार योगेश जायसवाल और उसके पार्टनर राकेश तायल से टाई अप है यही वजह है कि भाजपा ठेकेदार के द्वारा किये गए भ्र्ष्टाचार पर पर्दा डालते हुए काम बंद करवाने का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है।
लेकिन भाजपा की ओर से ठेकेफर को जेल भेजने को लेकर आ रहे बयान के बाद काँग्रेस के आरोपों की हवा निकलती हूई दिख रही है।

