जशपुर मुनादी।।
खबर झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम पुलिस चौकी से है। यहाँ ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक ने ड्यूटी को ताख पर रखकर शराब के नशे में धुत्त हो गया और नशे में मुनादी संवाददाता से उलझ गया ।बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही होली त्योहार को देखते हुए उसकी यहाँ ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन वह ड्यूटी को दरकिनार करते हुए छक कर शराब पी ली और डंडा लेकर मुनादी संवाददाता को ढूंढने लगा और जब मुनादी संवाददाता से उसका सामना हुआ तो वह सँवाददाता से मार पीट पर उतारू हो गया ।
दरअसल बीते नवम्बर माह में एक आरक्षक शराब के नशे में धुत्त था। शराब के नशे में धुत्त आरक्षक का वीडियो मुनादी के कैमरे में कैद हो गया था और जब वीडियो के साथ मुनादी मे खबर प्रकाशित हुई तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।
आरक्षक संदीप कुजूर को इसी बात का गुस्सा था।।जैसे ही उसकी ड्यूटी लोदाम में लगी वह अपने आरक्षक साथी का वीडियो बनाने वाले मुनादी डॉट कॉम के रिपोर्टर को डंडा लेकर ढूंढने लगा ।इस बात की खबर जैसे ही रिपोर्टर को मिली वह स्वयं आरक्षक संदीप कुजूर के पास आ गया ।रेपोर्टर को देखते ही आरक्षक संदीप यह बोलकर उसके साथ मार पीट पर उतारू हो गया कि उसने उसके दोस्त का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था और वीडियो वायरल होने के चलते उंसके दोस्त को सस्पेंड होना पड़ा था ।
बहरहाल कुछ लोगो के बीच बचाव किये जाने के बाद आरक्षक संदीप कुनूर शांत हो गया लेकिन तबतक इस बात की जानकारी लोदाम चौकी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को हो गयी ।जानकारी मिलते हो एसपी ने आरक्षक संदीप का रात में ही मुलाहिज़ा कराने के निर्देश दिए ।
इस खबर से नाराज था आरक्षक ,इस लिंक को क्लिक कीजिए
बहरहाल,लोदाम चौकी प्रभारी ईश्वर वारले ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रात को ही शराब के नशे में धुत्त आरक्षक का मुलाहिज़ा कराया गया और जाँच प्रतिवेदन बनाकर एसपी कार्यालय भेज दिया गया है ।

