19-March-2022


Munaadi Breaking- होली के दिन हो गई हत्या, फोन करने से मना किया तो पहले हुआ बवाल फिर कर दिया कत्ल,पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। एक युवक को अपनी बहन से बात करने वाले युवक को उसके गांव जाकर उसे धमकाना महंगा पड़ गया। पहले तो बातों से शुरू हुआ मामला फिर मारपीट के बाद युवक की हत्या कर दी गयी। मामला खरसिया थाना के खम्हार का है। पुलिस ने घटना के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरपार गांव का रहने वाला डेविड राठिया होली का त्योहार मनाकर घर पहुंचा तो उसने अपनी बहन को किसी से बात करते हुए देखकर वह गौरपार से खम्हार गांव के केवल राठिया के पास गया और उसे अपनी बहन से बात न करने की चेतावनी दी लेकिन केवल ने उसे कहा कि वह बात करेगा । इसी बात पर दोनों में तूतू मैं मैं होने लगी जो थोड़ी ही देर में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। बाद में केवल का साथ देने गांव के ही कई युवक आ गए जिसमें कमलेश्वर नामक युवक भी था। इसके बाद डेविड राठिया को पीटने लगे और संभवतः ब्लेड से उसे जख्मी कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमे मुख्य आरोपी कमलेश्वर राठिया और केवल राठिया भी हैं।

खरसिया TI ने बताया कि इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतक आरोपियों को अपनी बहन से बात करने से मना करने के लिए गए थे वहीं झगड़े के दौरान उसकी हत्याकर दी गयी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News