जशपुर मुनादी।। जिले के पत्थल गांव में आज भाजपाइयों का जमावड़ा लगा हुआ है।भजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर भाजपा सांसद ,भाजपा के जिलाध्यक्ष ,और जिले भर के नेता आज पूरे ताम झाम के साथ द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखबे पहुँचे है ।
भाजपा के इन दिग्गज नेताओं के साथ सैंकड़ो लोगो की भीड़ भी कश्मीर फाइल्स देखने पत्थलगांव के डिजिटल सिनेमा हॉल पहुँची है।
इसे भी पढ़िये
फ़िल्म शुरू होने से पहले पत्रकारो से नेताओं ने बात की । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और सांसद गोमती साय ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स ऐसे फ़िल्म है जिसमे कश्मीर में हुए अत्याचार की जीवंत कहानी का चित्रण किया है ।हर देशवासी को यह फ़िल्म देखनी चाहिए ताकि वे कश्मीर के सच से वाकिफ हो सकें।

