19-March-2022


बड़ा हादसा ,सड़क दुर्घटना में एक साथ 3 की मौत, कार हुई अनकंट्रोल, हादसे में मृत तीनो वरिष्ठ पत्रकार के…पत्रकार भी गम्भीर, एसपी ने कहा…….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर सूरजपुर जिले से आ रही है। यहाँ शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक हादसे में जिन 3 लोगो की मौत हुई है वे सभी जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार से हैं।

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र दुबे अपनी मां,पत्नि और बेटे के साथ बनारस जा रहे थे तभी सुबह करीब 7 बजे बनारस मार्ग में बमनी मोड़ के पास उनकी कार अनकंट्रोल हो गयी और एक पेड़ से टकरा गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना में पत्रकार की पत्नि, माँ और बेटे तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्रकार उपेंद्र भी गम्भीर रूप से घायल हो गए ।फिलहाल वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

इसे भी पढिये

https://munaadi.com/watch-video-bjp-veterans-gathered-here-bjp-leaders-in-cinema-halls-also-crowded-with-common-people-the-kashmir-files-film/

सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे के परिवार के मृत सदस्यों को पुलिस अधीक्षक ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो जाने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग में सक्रिय रूप से कार्यरत नवीन दुबे का आज प्रातः सड़क दुर्घटना में आकस्मिक जाना अत्यन्त दुखदाई है। साथ में उनकी माताजी व दादी का भी देहावसान हुआ है। ईश्वर इन सबकों अपने श्री चरणों में स्थान दें। कल ही तो हंसते मुस्कुराते साथ होली खेली थी, रंगो से भरा उसका चेहरा याद आ रहा है। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे से अभी मैंने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News