19-March-2022


नवविवाहित जोड़े की लाश मिली बाथरूम में, होली खेलकर गए थे नहाने, परिजनों को मिले बेहोश जब पहुंचे अस्पताल तब पता चला ………….. पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। होली खेलने के बाद एक नव दंपत्ति जब नहाने बाथरूम घुसे तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां से दोनों की लाश ही बाहर आयी। दोनों के शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। बहरहाल दोनों लॉगऑन का पोस्टमॉर्टेम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है।

मामला करनाल जिले के घरौंडा का है जहां एक व्यापारी गौरव और उसकी पत्नी शिल्पी जिसकी शादी कुछ माह पहले ही हुई थी की लाश उनके बाथरूम में पाई गई। बताया जाता है कि दोनों होली खेलने के बाद नहाने के लिए अपने बाथरूम में घुसे थे। जब कई घंटे तक वे बाहर नहीं आये तब उनके परिजनों को आशंका हुई फिर वे बाथरूम की तरफ गए जहां दोनों की लाश पड़ी हुई थी लेकिन परिजन तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय थाना प्रभारी का कहना है कि बाथरूम में गीजर की गैस लीक होने के कारण हादसा होने की आशंका है लेकिन सही तथ्य तभी सामने आ पायेगा जब शव के पोस्टमॉर्टेम का रिपोर्ट मिलेगा। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गौरव की शादी हुई थी इसलिए पूरा परिवार खुश था। इस नवदम्पत्ति की यह पहली होली थी इससे सभी खुशी से होली मना रहे थे। मृतक गौरव शहर में ही मिठाई की दुकान चलाता था। होली मनाने को लेकर उसने बढ़िया तैयारी की थी लेकिन होली के दिन ही उसके घर हादसा हो गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News