20-March-2022


Munaadi Breaking- नशे में धुत्त तीन बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, युवती की मौत एक युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पढ़िए पूरी ख़बर



कोरबा मुनादी।। नशे में धुत बाइक सवारों ने एक स्कूटी सवार युवती को इतनी बुरी तरह से थोक दिया कि अस्पताल पहुंचते तक युवती की मौत हो गई। मृतक युवती का नाम सेजल राखोडें था । मृतक युवती रविशंकर नगर से अपने घर राजेन्द्र प्रसाद नगर जा रही थी।

युवती अपनी स्कूटी से अपने घर राजेन्द्र नगर जा रही थी की MP नगर के पास एक पल्सर से उसकी भिड़ंत हो गई। पल्सर में तीन युवक सवार थे और बताया जाता है कि तीनों ने शराब पी हुई थी। एक्सीडेंट का बाद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां युवती ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना कारित करने वाली पल्सर का नंबर CG 12 BE 8649 नंबर थी और बाइक में तीन युवक सवार थे। दूसरी तरफ मृतक स्कूटी से अपने घर जा रही थी। स्कूटी से भिड़ंत के बाद बाइक में सवार दो लोग फरार हो गए, बाइक में पीछे बैठे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News