06-April-2022


भाजयुमो की टीम ने ऐसे मनाया भाजपा स्थापना दिवस ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में ग्रामीण कस्बे में किया प्याउ का इंतज़ाम


जशपुर मुनादी ।।जिले के हर मंडल में आने जाने वाले राहगीरों के लिए भाजयुमो के द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है।इसी क्रम में 6/4/2022 को कुनकुरी ग्रामीण मण्डल में भाजयुमो के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग की अगुवाई में आज प्याऊ का इंतज़ाम किया गया ।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजयुमो के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल में प्याऊ का इंतज़ाम किया जाना है। निर्देश के मुताबिक आज कुनकुरी ग्रामीण मंडल भाजयुमो द्वारा नारायणपुर के बस स्टैंड में प्याऊ की व्यवस्था की गई उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास नाग , मंडल महामंत्री उत्तम विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अंगीरा एवं मंडल मंत्री अरुण मोहंती उपस्थित थे ।






Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News