06-April-2022


Breaking jashpur ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत ,आग बुझाकर वापस जशपुर लौटा और गाड़ी में ही….मौत की ये है वजह ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जिले के बगीचा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की ड्यूटी के दौरान ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरक्षक दिलेश्वर भगत की ड्यूटी सरहुल पूजा में जशपुर लगाई गई थी। इसी बीच मंगलवार को कुनकुरी में अग्निकांड हो गया और आग बुझाने वाले जवानों की टीम के साथ दिलेश्वर को कुनकुरी भेज दिया गया ।

आग बुझाने की ड्यूटी पूरा करने के बाद जब दिलेश्वर अपनी टीम के साथ मंगलवार की शाम को वापस जशपुर लौटा तो गाड़ी में बैठे बैठे ही बेहोशी की हालत में दिखा।

https://munaadi.com/watch-video-the-reindeer-reached-the-village-in-search-of-food-and-water-jumped-into-the-well-built-in-the-field-to-save-life-from-the-dogs-and-then-read-the-full-news/#.Yk1llMKnCfE.whatsapp

लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब सभी जवान गाड़ी से उतर गए और मृतक दिलेश्वर गाड़ी में ही बैठा रहा ।उसे बैठे देख जब उसे उठाने आये और उसे बेहोश पाया तो आननं फानन में उसे अज़्प्ताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-six-police-personnel-got-the-union-home-ministers-medal-barmekala-best-police-station-outstanding-contribution-to-service-and-investigation-read-everyones-naan/

एडिशन एसपी जशपुर ने आरक्षक की मौत की पुष्टि की है। बुधवार को मृतक आरक्षक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News