जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।जशपुर विकसखण्ड के बोखी बरटोली गाँव मे दो मासूम बच्चों के तालाब में डूबने से मौत होने की खबर आ रही है। दोनो बच्चे अलग अलग परिवार के है। एक का नाम गायत्री पिता विकोधर सिंह और दूसरे का नाम अनुराग पिता संजय यादव बताया जा रहा है। गायत्री तीसरी क्लास की छात्रा थी जबकि अनुराग चौथी में पढ़ता था।
घटना की खबर सुनकर मौके पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत पहुँच गयी हैं।उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को दोनो बच्चे तालाब में नहाने गए थे और नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। बीती रात 10 बजे उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है।
इस घटना से पूरे गाँव मे मातम पसर गया है ।

