जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर जिले के बग़ीचा थाना के पंडरापाठ चौकी से आ रही है, जहां महज 150 रुपये के लिए एक दुकानदार ने अधेड़ गरीब आदिवासी को इतना मारा की उसके हाथ पैर और गाल सूज गया, जिस पर पुलिस ने दुकानदार के ऊपर कार्यवाही करते हुए मारपीट और एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के संबंध जो जानकारी पुलिस बता रही है, उस अनुसार ये पूरा घटना ग्राम सोनगेरसा का है, जहाँ 40 वर्षिय एक गरीब आदिवासी रामलाल राम ने गांव के ही एक दुकानदार मिनिकेतन यादव से 150 रुपये का सामान उधार लिया था, पर वह अधेड़ दुकानदार के मांगने पर चुका न सका, और चुकता करने के लिए कुछ समय मांगा।
पर दुकानदार इसी बात से भड़ककर अधेड़ आदिवासी की जमकर पिटाई कर दी। जिस कारण उसे हाथ पैर और गाल में चोट आया और सूज गया, जिस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार मिनकेतन यादव के ऊपर 294, 323,506 एवं एस्ट्रोसिटी एक्ट के धारा 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

