रायपुर मुनादी।। शुक्र्वार को त्रितीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष के चुनाव की गहमा गहमी अभी से ही शुरू हो गयी है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है । प्रांताध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवार है।चन्द्रशेखर तिवारी और महेश शर्मा प्रांताध्यक्ष पद के लिए मौदान में उतरे हैं।
शुक्रवार को पूरे प्रदेश में तृतीय वर्ग कर्मचारी दोनो उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे ।जशपुर की बात करें तो यहाँ मधुबन टोली स्थित जशपुरंचल स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है जबकि राजेश कुमार अम्बष्ठ सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जशपुर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

