07-April-2022


Big breaking jashpur तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी 12वीं की छात्रा , मौके पर ही मौत, महिला सरपँच और मृतिका की माँ भी चपेट में, ट्रैक्टर और ड्राइवर दोनो…शिविर से लौट रहे थे….



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के नारायणपुर थाना इलाके से आ रही है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिटकवाइन मेन रोड में हुई एक सड़क दुर्घटना में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका छात्रा अपनी माँ जो दारा ख़ैरिका की सरपँच है के साथ स्कूटी में बैठकर करेडीह में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर से वापस अपने गाँव लौट रहे थे ।तभी पीछे से गिट्टी लोड कर नारायणपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को इतना जोर से ठोकर मारा की स्कूटी में सबसे पीछे बैठी छात्रा ट्रेक्टर की चपेट में आ गयी और ट्रैक्टर उसे घसीटने लग गया और मृतिका घसीटते घसीटते काफी दूर चली गयी ।बताया जा रहा है कि इस छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि सरपँच( मृतिका की माँ )को भी चोटे आयी है।

नारायणपुर थाना पर प्रभारी जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है और ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है।ट्रेक्टर कुनकुरी के व्यापारी का बताया जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News