जशपुर मुनादी।
खबर जशपुर जिले के बग़ीचा थाने के पण्डरापाठ चौकी से आ रही है, जहां पिछले वर्ष 2021 के अक्टूबर महीने में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया था, जीसको लेकर आज तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
घटना को लेकर दिलचस्प पहलू यह है कि प्रारंभ में संबंधित तीनो आरोपी के ऊपर साधारण मारपीट की घटना दर्ज हुई थी, जिसमे तीनो आरोपियों को जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया था। पर जैसे ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और डॉक्टरी रिपोर्ट सामने आया मामले को लेकर हॉफ मर्डर की धारा 307 जुड़ गई। और मामले में पुलिस ने तीनो आरोपी महेंद्र यादव, रामप्यारी यादव, और ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी बताना आवश्यक होगा कि यह पूरा मामला चौकी अंतर्गत ग्राम गायबुड़ा का है, मामले में प्रार्थी 55 वर्षिय रामबली यादव अपने कब्जे की जमीन की जोताई कर रहा था, जहां तीनो आरोपी विवाद करते हुए लाठी डंडा और टंगिया से हमला करते हुए रामबली यादव पर टूट पड़े, मामले में आरोपी प्रारम्भ में जमानत मुचलका पर छूट तो गए, पर पुलिसिया जांच के दौरान डॉक्टरी रिपोर्ट आयी, और हमले को डॉक्टर ने प्राणघातक बताया तो पुलिस ने 307 की धारा जोड़ तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

