08-April-2022


Breaking jashpur दहेज प्रताड़ना मामला:पति ,सास और ससुर तीनो गिरफ्तार , पत्नी के रहते किया था….पढिये पूरी खबर ,जानिए पूरा मामला …..



जशपुर मुनादी।। दहेज और एक पत्नि के रहते दूसरी शादी कर महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति ससुर और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।इन आरोपियों के विरुद्ध पंडरा पाठ पुलिस चौकी में धारा 4978 ए,294,323,एवं 494 का मामला पंजीबद्ध किया गया था ।

पूरा मामला पंडरा पाठ पुलिस चौकी के भेडीकोना गाँव का है।यहाँ के रहने वाले सुरेश यादव की पत्नि ने पुलिस चौकी में पति सुरेश यादव,ससुर पलटू यादव और सास के विरुद्ध मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था ।


पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 20 वर्ष पहले सुरेश यादव से उसकी शादी हुई थी और उसके 6 बच्चे भी हैं।

शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में यह बोलकर प्रताड़ित किया जाने लगा कि यह मायके से कुछ नहीं लायी है।इसके बाद पीड़िता के पति ने दूसरी शादी भी कर ली ।इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

बीते 31 मार्च को पीड़िता रौनी से ईलाज कराकर घर लौटी तो पति सास और ससुर ने मिलकर उसे बहुत पीटा था ।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस लिंक को क्लिक कीजिए जानिए क्या है पूरा मामला

https://munaadi.com/jashpur-breaking-case-of-dowry-harassment-was-registered-after-20-years-of-marriage-police-came-into-action-after-marrying-a-second-wife-read-full-news-know-what-is-the-whole-matter/#.Ykp6s4LH7T4.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News