जशपुर मुनादी।। कल जिले के बग़ीचा थाना के पंडरापाठ चौकी की व्यस्तता देखते बन रही थी, एक के बाद एक आरोपियों की धर पकड़ और न्यायालय में पेश करना दिन भर बना हुआ था, बग़ीचा थाना प्रभारी एस आर भगत भी दिन भर चौकी प्रभारी संतोष सिंह को निर्देशित करते रहे, जाहिर है अपराध हुआ है तो अपराधियो की गिरफ्तारी और न्यायलय में पेश करना दोनों पुलिसिया व्यवस्था की अहम कड़ी है। कल 307 के तीन आरोपी तो दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ ही, पर तीसरी सफलता यह भी मिली मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी धर दबोचा।
दरअसल ये तीसरा मामला भी पांडरापाठ चौकी है, जिसमे घर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की।
यह घटना ग्राम पनड्डारापाठ का है जहां अप्रैल की 5 तारिख को अजय कुमार मिंज ने चौकी में शिकायत दर्ज कराया, कि रात्रि में घर रखे उसके मोटरसाइकिल को किसी ने चोरी कर लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी अपने मुखबिरों का जाल बिछाया, जहां उसे गांव के ही दो लोगो के पास मोटरसाइकिल चोरी कर घर मे छिपाने की जानकारी मिली।
पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने अपना जाल बिछाया, और दोनों को बगल गांव से घेराबंदी कर धर दबोचा। जब आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने अपना अपराध कबुल कर लिया, वहीं उनके घर से मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।ये दोनों आरोपी ग्राम पण्डरापाठ के ही हैं, जिनका नाम क्रमशः गौतम सोनवानी और रामा राम है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस तरह तीन अलग अलग मामलों में चौकी पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


