08-April-2022


विदेशों में हॉलीडे पैकेज ढूंढ रहे हैं ? तो इन लोगों से रहिए सावधान, लगा देंगे लाखों का चूना, अब तक कई लोग ………….. पढ़िए पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी ।। हॉलिडे पैकेज दिलाने का झांसा देकर एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर से लाखों की ठगी कर एक कंपनी के फरार होने की खबर है। ऐसा मामला बिलासपुर में आय है जिसकी शिकायत एनटीपीसी में महिला सीनियर प्रबंधक के द्वारा करने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठगी का यह मामला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी दम्पति आकांक्षा गहलौत व उनके पति अतीत गुप्ता एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर हैं। दोनो पति पत्नी की पदस्थापना एनटीपीसी सीपत में है। श्रीमती आकांक्षा गहलोत ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उन्होंने इंजीनिट्रीक्स हालीडे ट्रेवल कंपनी में मालदीव के लिए हालीडे पैकेज लिया था। इस दौरान उन्होंने ट्रेवल कंपनी के वेबसाइट और फेसबुक पेज को भी सर्च किया था।

https://munaadi.com/look-at-the-policing-of-this-police-station-of-jashpur-so-many-in-a-single-daythe-action-went-on-all-day-and-so-many-accused-were-caught-read-the-full-news/#.Yk_V-ibJg00.whatsapp

पैकेज का डील तय होने पर उन्होंने एडवांस के रूप में कंपनी के बताए खाते में 81 हजार स्र्पये जमा करा दिए। एडवांस दिए जाने के बाद भी उनसे और स्र्पये मांगा जा रहा था। उन्हें सात जनवरी 2022 को मालदीव जाना था। कोरोना महामारी के कारण उन्होंने 10 मार्च को जाना तय किया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्रेवल एजेंट को भी दे दी। इस बीच उन्होंने कम्पनी के कहने पर पूरी रकम जो कि 2 लाख 72 हजार 700 रुपये थी को कम्पनी के बताए खाते में पेमेंट कर दिया।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-dowry-harassment-case-husband-mother-in-law-and-father-in-law-all-three-arrested-did-the-wifes-stay-read-the-full-news-know-the-whole-matter/#.Yk_AgkOG5zY.whatsapp

आठ मार्च तक वे ट्रेवल एजेंट से अपने यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगते रहे। इस पर वह टालमाटोल करता रहा। छह मार्च को वे मालदीव जाने के लिए दिल्ली पहुंच गए। इस बीच ट्रेवल एजेंट अर्जुन नायर ने बताया कि होटल में रूम नहीं मिलने के कारण उनकी बुकिंग कैंसिल हो गई है। नायर ने उन्हें उनकी पूरी रकम रिफंड करने का भरोसा देते हुए 8 मार्च 2022 को रिफंड कन्फर्मेशन का एक ईमेल भी भेजा। इसके बाद 13 मार्च को ट्रेवल एजेंट ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। साथ ही उनकी कंपनी का लैंड लाइन नंबर भी बंद आ रहा है। अब इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News