शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय जशपुर के प्राचार्य एम.एस. राठौर जो की राज्य ओपन परीक्षा केंद्र के प्रभारी भी बनाये गए थे,, उनको हटाते हुए व्याख्याता डीआर पटेल को तत्काल केंद्राध्यक्ष का प्रभार सौपने का आदेश डीईओ जे.के. प्रसाद ने जारी किया है वहीँ उसी विद्यालय के व्याख्याता अरविंद कुमार श्रीवास को परीक्षा अवधि के दौरान संस्था में उपस्थित न रहने का आदेश भी दिया है। साथ ही प्राचार्य एम.एस. राठौर को भी परीक्षा अवधि के दौरान संस्था में उपस्थित न रहने का आदेश दिया है।
डीईओ ने आदेश में लेख किया है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विदित हो हर साल ओपन परीक्षा का केंद्र सुर्खियों में रहता है ताज़ा मामला स्कुल के शिक्षकों के द्वारा अच्छा नंबर दिलाने के एवज में पैसा माँगा जा रहा था जिसका ओडीओ लिक हो गया और प्रशासन तक पहुँच गया जिसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने उन्हें हटा दिया. माना जा रहा है की डी ईओ के द्वारा पहली बार इस प्रकार की बड़ी कार्रवाई की गईं है

