जशपुर मुनादी।। आज जिले की नारायणपुर पुलिस ने नाबालीक किशोरी को बहला फुसलाकर घर से भगाकर, कई जगहों पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने विवेचना करते हुए पाया कि 40 वर्षीय का एक आदमी आकर थाने में शिकायत दर्ज कराया कि, उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 16 वर्ष है। वह घर से बिना बताए कहीं चली गयी है।
पुलिस ने भी तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते नाबालिग की पतासाजी में जुट गई। तथा काफ मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला, जिसे सत्यानन्द मलार नाम के युवक के कब्जे से छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस दौरान पुलिस ने तफ्तीश की तो नाबालिग ने बताया कि फोन में बात करते करते आरोपी ने नाबालिग किशोरी से दोस्ती कर ली, जो सिलसिला 2021 में प्रारंभ हुआ था। आरोपी द्वारा नाबालिग को झांसा देते हुए फुसलाकर घर से ले जाकर 2 दिन कुनकुरी के पास एक ईंट भट्ठे में रखा और वहां भी दुष्कर्म किया, उसके बाद रायगढ़ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। कुछ दिन बाद आरोपी नाबालिग को लेकर बेमेतरा और बेमेतरा के बाद कोरबा ले गया, और इस दौरान आरोपी की हैवानियत जारी रही। और 5 अप्रैल को कोरबा से वापस लाकर अपने घर मे रखा, जहां से पुलिस ने 8 अप्रैल को आरोपी सत्यानन्द मलार निवासी चिटकवाईन के घर से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को यह भी बताया कि घर लाकर भी आरोपी लगातार घिनौना काम उसके साथ करता रहा।
पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जहां पास्को एक्ट के साथ धारा 363, 366, 376, (2)(एन) के तहत आरोपी को जेल भेज दिया है। पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जे के जांगड़े, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे(343) आरक्षक सालदान तिग्गा(556), संदीप नायक(779) महिला आरक्षक आल्मा खाखा(706) शिकायत तारिख 27-3-22 से 8-4-22 तक जुटे रहे।

